दादरी (संवाद)। दादरी के आमका रोड स्थित एक ओयो होटल में धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। होटल के कर्मचारी ने मालिक के मोबाइल से 84 हजार रुपये अलग खातों में भेजे। इस मामले में कर्मचारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार के अनुसार, बढ़पुरा गांव निवासी अभिषेक का आमका रोड पर ओयो होटल है। अंकित कुमार वहां कर्मचारी है। 20 नवंबर को अंकित ने मालिक अभिषेक का मोबाइल बात करने के बहाने मांगा। वह फोन लेकर होटल से बाहर गया और 84 हजार रुपये विभिन्न खातों में स्थानांतरित कर दिए। अभिषेक को जानकारी मिली तो उसने कर्मचारी से पूछताछ की। अंकित संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।