दादरी (संवाद)। दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग के दादरी रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ पुलिस ने दो लोगों को अनधिकृत रूप से घूमते पकड़ा। उन पर जन विश्वास अधिनियम एक्ट के तहत कार्रवाई कर 1000 रुपये का जुर्माना लगाया गया। आरपीएफ से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस स्टेशन पर जांच कर रही थी। इस दौरान बुलंदशहर के तेजवीर सिंह और आजमगढ़ के परमानंद रेल परिक्षेत्र में घूमते पाए गए। पुलिस ने उनसे अनधिकृत क्षेत्र में घूमने का कारण या यात्रा टिकट मांगा, जो वे नहीं दिखा सके। इसके बाद पुलिस उन्हें आरपीएफ कोतवाली ले गई और 1000 रुपये जुर्माना रसीद काटी गई।