फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चोरी की बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क पुलिस ने चोरी की बाइक बेचने की कोशिश कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है।आरोपी की पहचान साहिल यादव (19) निवासी मैनपुरी के रूप में हुई है। साथ ही एक नाबालिग को भी अभिरक्षा में लिया है। दोनों के पास से चोरी की बाइक और एक चाकू बरामद हुआ है। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को पुलिस टीम एनपीएक्स क्षेत्र में गश्त पर थी। कोंडली सेक्टर 149 से गढ़ी समस्तीपुर की ओर जाते समय मुखबिर ने सूचना दी कि पुस्ता रोड की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते के कट के पास दो लोग चोरी की बाइक पर बैठे हैं। वह उसे बेचने की फिराक में हैं और बाइक पर नंबर प्लेट नहीं है। पुलिस ने मौके पर पहुंच दोनों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें