दादरी (संवाद)। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर रेलवे स्टेशन दादरी व मारीपत के बीच नंदन कानन एक्सप्रेस ट्रेन में चेन पुलिंग की गई। आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि ट्रेन दादरी रेलवे स्टेशन एवं मारीपत के मध्य पहुंची तो एक्सप्रेस ट्रेन में चेन पुलिंग कर दी गई। चेन पुलिंग करने पर उपरालसी गांव निवासी आकाश ट्रेन से उतरकर चल दिए। मौके पर पहुंची आरपीएफ ने पकड़ लिया। जब आरोपी से चेन पुलिंग करने का कारण पूछा तो बताया कि दादरी रेलवे स्टेशन पर ठहराव न होने के कारण चेन पुलिंग की गई। पुलिस द्वारा आरोपी को पड़कर आरपीएफ कोतवाली लाया गया।