फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पैदल जा रहे व्यक्ति से सोने की चेन झपटी

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-78 में बाइक सवार दो बदमाश पैदल जा रहे व्यक्ति के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। सेक्टर-78 स्थित महागुन मॉडर्न सोसाइटी निवासी वरुण मंगलवार सुबह करीब 8 बजे प्रतीक विस्टिरिया सोसाइटी के गेट नंबर तीन के पास से पैदल गुजर रहे थे। इसी दौरान पीछे से बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने उनके गले से सोने की चेन झपट ली। अचानक हुई वारदात के बाद वरुण ने शोर मचाकर बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन दोनों बाइक से मेट्रो की ओर फरार हो गए। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें