फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: फैक्टरी की छत पर लगी आग, बड़ा हादसा बचा, कोई घायल नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएड। सेक्टर-10 के डी ब्लॉक में प्लास्टिक के कप-प्लेट और प्रिंटिंग प्लेट्स बनाने तीन मंजिला फैक्टरी की छत पर शुक्रवार सुबह आग लग गई। दमकल की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर तुरंत काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। इस घटना में कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ है।अग्निशमन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक आग छत पर टीन शेड के नीचे रखे एक ड्रम में लगी और देखते ही देखते धुआं व लपटें उठने लगीं। फैक्टरी के गार्ड और आसपास के लोगों ने तुरंत फैक्टरी मालिक और अग्निशमन विभाग को सूचना दी। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि उन्हें शुक्रवार सुबह करीब सात बजे आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। दमकल कर्मियों ने पानी की बौछार कर कुछ ही देर में आग पर नियंत्रण पा लिया। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें