फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ओटीपी साझा किए बिना क्रेडिट कार्ड से उड़ाये 6.40 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-126 थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर-128 निवासी दीपांशु गुप्ता के क्रेडिट कार्ड से 6.40 लाख रुपये से अधिक की अनधिकृत लेनदेन किया गया। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-126 थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच आईटी सेल नोएडा को सौंप दी है। पीड़ित का आरोप है कि उसने इन लेनदेन के लिए किसी को ओटीपी साझा नहीं की थी। जानकारी मिलने पर उसने तत्काल बैंक के संबंधित अधिकारी और ग्राहक सेवा केंद्र को सूचना दी। पुलिस अब क्रेडिट कार्ड से हुए लेनदेन और उनसे जुड़े डिजिटल रिकॉर्ड की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें