नोएडा। सेक्टर-82 में एक व्हाट्स एप ग्रुप में सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के खिलाफ एक शख्स ने अभद्र टिप्पणी कर दी। इसके बाद सपा नेताओं ने इसके खिलाफ कोतवाली फेज टू पुलिस से शिकायत की। बाद में टिप्पणी करने वाले ने माफी मांग ली। सपा के महानगर अध्यक्ष आश्रय गुप्ता का कहना है कि इस मामले में अभद्र टिप्पणी करने वाले ने लिखित माफी मांग ली है।