नोएडा। एक युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। इस मामले में युवती की शिकायत पर कोतवाली फेज वन में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश कर रही है। फेज वन थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली युवती ने पुलिस से शिकायत की है कि एक साल पहले युवती की जान पहचान राहुल प्रजापति नाम के युवक से हुई थी। आरोप है कि राहुल ने पहले दोस्ती की। राहुल नजदीकी बढ़ाकर कमरे पर भी आने-जाने लगा। इसके बाद शादी का वादा कर उसके साथ कई बार संबंध बनाए। पीडि़ता ने जब राहुल से शादी करने के लिए कहा तब टरकाने लगा। इसके बाद शादी करने से मना कर दिया। कोतवाली प्रभारी अमित कुमार मान ने बताया कि इस मामले में मुकदमा पंजीकृत किया गया है और मामले की जांच की जा रही है।