ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर स्थित जनपद दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन सभागार में वरिष्ठ उपाध्यक्ष छत्तरपाल सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में महिला अधिवक्ता सीमा कलशन पर हुए हमले को लेकर अधिवक्ताओं ने रोष व्यक्त किया। अधिवक्ताओं के अनुसार सूरजपुर निवासी अधिवक्ता सीमा कलशन के घर में कुछ लोगों ने घुसकर हमला किया। सभा में मौजूद अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि घटना के बावजूद अब तक उचित कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है। पदाधिकारियों ने सभी अधिवक्ताओं से इस मामले में एकजुट होकर सहयोग करने की अपील की है। ब्यूरो