यमुना सिटी। जेवर के नीमका गांव में शुक्रवार रात चोरों ने एक घर और एक दुकान को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार, चोरों ने पहले घर में घुसकर अलमारी का ताला तोड़ा और नकद रुपये चोरी कर ले गए। इसके बाद पास ही स्थित एक किराना दुकान में सेंध लगाकर हजारों रुपये की नगदी और सामान पर हाथ साफ कर दिया। सुबह जब घर के परिजनों और दुकानदार सुभाष ने ताले टूटे देखे तो हड़कंप मच गया। लोगों ने बताया कि रात के समय किसी को भी कोई आहट नहीं लगी। अंदाजा है कि चोर पहले से इलाके की रेकी कर चुके थे। संवाद