नोएडा। दिलशाद गार्डन स्वास्थ्य प्रशिक्षण केंद्र में कैंसर जांच शिविर लगा। इसमें 70 से ज्यादा महिलाओं की सर्वाइकल व स्तन कैंसर की जांच की गई। शिविर सेक्टर-39 स्थित आईसीएमआर-नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ कैंसर प्रिवेंशन एंड रिसर्च (आईसीएमआर-एनआईसीपीआर) और यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज व जीटीबी अस्पताल के कम्युनिटी मेडिसिन और प्रसूति विभाग की ओर से लगाया गया था। इस शिविर में ताहिरपुर, नंद नगरी और दिलशाद गार्डन क्षेत्रों की 30 से 65 वर्ष की महिलाओं ने जांच कराई। कम्युनिटी मेडिसिन विभाग से प्रो. एसके भसीन, प्रो. प्रगति छाबड़ा व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अपर्णा कपूर और प्रसूति व स्त्री रोग विभाग से प्रो. रचना अग्रवाल और प्रो. बिंदिया गुप्ता शामिल थीं। आईसीएमआर-एनआईसीपीआर की टीम का नेतृत्व डॉ. एकता गुप्ता और डॉ. शौकत हुसैन ने किया। ब्यूरो