खेरली निवासी व्यवसायी यश भाटी मंगलवार दोपहर अपनी स्कॉर्पियो से किसी काम के सिलसिले में ग्रेटर नोएडा जा रहे थे। इसी दौरान सेक्टर जू-थर्ड में अचानक उसकी गाड़ी का स्टीयरिंग लॉक हो गया और ब्रेक फेल हो गया। अनियंत्रित कार एक तरफ मुड़कर डिवाइडर पर चढ़ गई और पलट गई। हादसे में गाड़ी के चारों पहिए ऊपर की ओर हो गए और यश भाटी चोटिल हो गए। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर उसे गाड़ी से बाहर निकाला। परिजनों के मुताबिक, यश भाटी और महेश भाटी दनकौर रेलवे स्टेशन के पास खेरली हाफिजपुर में महेश बिल्डिंग मटेरियल का कारोबार करते हैं।