फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: भीषण गर्मी और उमस ने बढ़ाई परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी (संवाद)। यमुना सिटी और आसपास के क्षेत्र में रविवार को मौसम का मिला-जुला असर देखने को मिला। दिन में तेज धूप और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ाई। दोपहर के समय धूप तेज रहने से बाहर निकलने वाले लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा। शाम के समय आसमान में बादल छाए तो लोगों को बारिश की उम्मीद जगी, लेकिन इलाकों में बादल बिना बरसे ही निकल गए। रविवार को अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि मौसम विभाग की ओर से रविवार को क्षेत्र में तेज बारिश का अलर्ट आता रहा, लेकिन यमुना सिटी के लोग सिर्फ बारिश का ही इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें