कार की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत
नोएडा। सेक्टर- 31-25 चौराहे के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत हो गई। कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गढ़ी चौखंडी निवासी आकाश कुमार ने पुलिस से शिकायत की है कि रविवार को निठारी निवासी उनके जीजा सुनील कुमार स्कूटी से जा रहे थे। मंगल बाजार के मुख्य मार्ग पर जब वह पहुंचे तभी तेज रफ्तार कार ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी पलट गई और सुनील कुमार सिर में चोट लगने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गए। कार चालक ने राहगीरों की मदद से नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी मौत हो गई। ब्यूरो