तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत
ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली क्षेत्र में शनिवार दोपहर सड़क हादसे में स्कूटी सवार की मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने केस दर्ज कराया है। अमरोहा निवासी नीतू पाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पति भगवंत सिंह गाजियाबाद के हरिनगर में किराये पर रह रहे थे। 20 सितंबर की दोपहर करीब 2:30 बजे स्कूटी से नोएडा जा रहे थे। जैसे ही वह एस्टर चौकी के सामने पहुंचे तभी पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। कोतवाली प्रभारी मनोज सिंह का कहना है कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच की जा रही है कि स्कूटी सवार ने हेलमेट लगाया था या नहीं। ब्यूरो