दादरी (संवाद)। जीटी रोड पर नई बस्ती बैरंग पुर गांव गेट के पास स्कूटी की टक्कर से घायल हुए बाइक सवार के मामले में रिपोर्ट दर्ज की है। हादसे में बाइक सवार का पैर टूट गया था। घायल का दो हफ्ते से उपचार चल रहा था। अब दो हफ्ते के बाद कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसीपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि बुलंदशहर के भदोरिया गांव में निवासी कलुआ सिंह 22 मार्च को अपनी से जा रहे थे।इस बीच वह बाइक सड़क किनारे पार्क कर फोन पर बात कर रहे थे कि स्कूटी सवार दो युवकों ने टक्कर मार दी, जिसमें उनका पैर टूट गया। वहीं, स्कूटी सवार मौके से फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में लगी है।