नोट- फोटो हैं।
नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को कमिश्नरेट पुलिस ने सेक्टर 21ए स्थित नोएडा स्टेडियम से महिला अधिकारियों व महिला पुलिसकर्मियों की स्कूटी और पैदल रैली निकली। एडीसीपी नोएडा मनीषा सिंह ने कहा कि पुलिस महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। समय-समय पर सकारात्मक कदम भी उठाए जा रहे हैं। रैली में महिला पुलिसकर्मी स्कूटी चलाते हुए तथा पैदल मार्च करते हुए शामिल हुईं। इस मौके पर महिलाओं की शिकायत संबंधी हेल्पलाइन नंबर के बारे में भी जानकारी दी गई। ब्यूरो