सभी बोर्ड के आठवीं तक के समय में हुआ बदलाव
ग्रेटर नोएडा। भीषण गर्मी से बच्चों को राहत दिलाने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने सभी बोर्डों की पहली से आठवीं तक के समय में बदलाव किया है। बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में भी अब सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक पढ़ाई होगी। बीएसए राहुल पंवार ने बताया कि सीबीएसई, आईसीएसई, यूपी बोर्ड सहित सभी बोर्ड के स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। सभी को नियमों का पालन करना होगा। गर्मी व हीटवेव को देखते हुए प्राथमिक शिक्षक संघ ने सोमवार को जिलाधिकारी मेधा रूपम से समय में बदलाव की मांग की थी। जिलाध्यक्ष प्रवीन शर्मा ने बताया कि बच्चों को गर्मी के कारण काफी परेशानी हो रही थी। उनके हित को देखते हुए ही मांग की गई थी।