ग्रेटर नोएडा। जिले में कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल सोमवार यानी 6 जुलाई से अपने पुराने और पूर्व निर्धारित समय पर संचालित होंगे। भीषण गर्मी के कारण स्कूलों का समय अस्थायी रूप से सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक किया गया था। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने बताया कि मौसम में सुधार को देखते हुए अब सभी बोर्ड के स्कूल सोमवार से पुराने समयानुसार संचालित किए जाएंगे। ब्यूरो