फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: स्कूली बच्चों को आपदा से निपटना सिखाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। जिले के 200 स्कूलों के विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम-2 के तहत आपदा से निपटने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए प्रशासन ने शासनादेश के बाद तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर्स विद्यार्थियों और शिक्षकों को आपात स्थितियों से निपटने के तरीके बताएंगे। साथ ही मॉक ड्रिल भी कराई जाएगी। जिला आपदा विशेषज्ञ ओमकार चतुर्वेदी ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों, शिक्षकों और समुदाय को आपदाओं के प्रति जागरूक और प्रशिक्षित करना है। विद्यार्थियों को भूकंप, बाढ़, आग और सड़क दुर्घटनाओं जैसी आपात स्थितियों में बचाव के तरीके सिखाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम जल्द जारी किया जाएगा। इसके बाद मास्टर ट्रेनर्स स्कूलों में प्रशिक्षण देंगे, जिससे बच्चों की आपात स्थिति से निपटने की क्षमता विकसित हो सके। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें