ग्रेटर नोएडा। प्रभागीय वनाधिकारी रजनीकांत मित्तल ने बताया कि जिले में 2 से 8 अक्तूबर के बीच वन्य प्राणी सप्ताह मनाया जाएगा। इसी के तहत शुक्रवार को सूरजपुर वेटलैंड में एक कार्यक्रम का आयोजन होगा। जिसमें विभिन्न स्कूलों के बच्चों को पक्षियों की जानकारी दी जाएगी। बच्चे बर्ड वॉचिंग कर सकेंगे। उसके बाद स्कूलों में भी कार्यक्रम होंगे। लोगों को वन्य प्राणियों के संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा। ब्यूरो