फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कांवड़ लेकर निकले विद्यालय के बच्चे, लगाए बोल बम के जयकारे

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। श्रावण मास के अवसर पर शुक्रवार को सेक्टर-12 स्थित सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय के बच्चों ने कांवड़ शोभायात्रा निकाली। शिक्षकों के सहयोग से निकली यात्रा में बच्चों ने हाथों में कांवड़, बैनर और भगवान शिव के चित्र लेकर हिस्सा लिया। यात्रा सेक्टर-12 के एम-ब्लॉक से शुरू होकर कालाडिया वाले बाबा मंदिर पहुंची। इस दौरान बच्चों ने बोल बम और हर-हर महादेव के जयकारे लगाए। रास्ते में श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर बच्चों का स्वागत किया। मंदिर पहुंचने पर बच्चों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर देश और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कहा कि धार्मिक आयोजनों से बच्चों में संस्कार, अनुशासन और भारतीय संस्कृति के प्रति आस्था का विकास होता है। शिक्षकों ने यात्रा के दौरान बच्चों का मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें