पंचशील बालक इंटर कॉलेज के छात्रों को मिली छात्रवृत्ति
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। पंचशील बालक इंटर कॉलेज के चार छात्रों को छात्रवृत्ति मिली है। यह गौतम बुद्ध कल्चरल एंड वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से नॉलेज पार्क-2 स्थित लायड इंस्टीट्यूट में आयोजित कार्यक्रम में दी गई। कार्यक्रम का आयोजन भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री बाई फूले के जन्मदिवस के अवसर पर बीते रविवार को दी गई। विद्यालय की गतिविधि प्रभारी शीतल सिंह ने बताया कि अनुसूचित जाति, जन जाति, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक और ईडब्यूएस के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र के 15 आर्थिक रूप से वंचित मेधावी छात्र-छात्राओं को 10 -10 हजार की छात्रवृत्ति प्रदान की गई। साथ ही खेल कूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर नाम रौशन करने वाले छात्रों को भी छात्रवृत्ति की धनराशि प्रदान की गई। इसमें स्कूल के यश कुमार, हसनैन, रितेश राव, आयुष कुमार शामिल हैं। विद्यालय के प्रिंसिपल डॉ़ नीरज टंडन ने छात्रों को बधाइयां दी।