फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: छात्रवृत्ति के लिए समय सारिणी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए आवेदन की समय सारिणी जारी कर दी गई है। इसके तहत छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए छात्र-छात्राओं को 15 सितंबर से 15 अक्तूबर तक ऑनलाइन पंजीकरण कर आवेदन करना होगा। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी लवेश सिसौदिया ने बताया कि 15 सितंबर से 25 अक्तूबर तक शिक्षण संस्थानों एवं विद्यालयों द्वारा पात्र छात्र-छात्राओं के आवेदनों का ऑनलाइन सत्यापन कर उन्हें आगे भेजा जाएगा। वहीं, पूर्व दशम छात्रवृत्ति (कक्षा 9-10) एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति (कक्षा 11-12) के लिए छात्र-छात्राओं द्वारा 11 अगस्त से 25 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन किए गए हैं। इसे शिक्षण संस्थानों द्वारा 30 अगस्त तक सत्यापित कर अग्रसारित किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें