फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चार अक्तूबर तक होंगे छात्रवृत्ति आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना के आवेदन की प्रक्रिया अब 4 अक्तूबर तक बढ़ा दी गई है। छात्रों के आय प्रमाण व जाति प्रमाण पत्र बनने में देरी होने के कारण प्रकिया को करीब 10 दिन के लिए आगे बढ़ा दिया गया है। जनपद में अब तक 800 से अधिक आवेदन मिल चुके हैं। डायट प्रवक्ता व नोडल परीक्षा राजेश खन्ना ने बताया कि इसमें आवेदन राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त अथवा परिषदीय स्कूल में कक्षा आठ में पढ़ने वाले छात्र- छात्राएं कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन है। इसके लिए कोई शुल्क नहीं देना है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें