ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पस्वार को अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार सफाईकर्मी की मौत हो गई। मृतक की पहचान केके पांडेय (20) निवासी नरसेना बुलंदशहर के रूप में हुई है। युवक देर रात करीब 11 बजे घर जा रहा था। हदासे के बाद वाहन चालक भाग गया। उधर, पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने कहा कि मामले में परिजनों की तरफ से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। शिकायत आने पर जांच की जाएगी।