-क्षमता बढ़ाकर 10 एमवीए के ट्रांसफार्मर लगाए गए, उपभोक्ताओं को फाल्ट से मिलेगी राहत
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शहर में विद्युत ढांचा मजबूत करने के लिए चल रहे स्काडा (सुपरवाइजरी कंट्रोल एंड डेटा एक्विजिशन) कार्य के तहत 14 से अधिक सेक्टरों में काम पूरा हो चुका है। हालांकि अभी इन स्थानों की लाइनों को कंट्रोल रूम से नहीं जोड़ा गया है। 1313.13 करोड़ रुपये की लागत से 13 कार्य कराए जा रहे हैं। योजना के तहत 11 सेक्टरों में पांच एमवीए के ट्रांसफार्मरों की जगह 10 एमवीए के ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं। सेक्टर-6 में दो स्थानों समेत सेक्टर-16, 18, 38, 58, 62सी, 79, 80 और 2ए में काम पूरा हो चुका है। दो सेक्टरों में 10 एमवीए के नए ट्रांसफार्मर भी लगाए गए हैं। अधीक्षण अभियंता तकनीकी विवेक कुमार ने बताया कि काम तेजी से पूरा कराया जा रहा है।