दादरी में बोट बचाओ-लोकतंत्र बचाओ पैदल मार्च करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता।संवाद
फोटो:
ग्रेटर नोएडा। जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को दादरी नगर में वोट बचाओ-लोकतंत्र बचाओ आक्रोश मार्च निकाला। मार्च दादरी रेलवे रोड से शुरू होकर जीटी रोड होते हुए नगर पालिका दादरी तक निकाला गया। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, महिलाओं, छात्रों और आम नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और जमकर नारेबाजी की। मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने वोट चोर-गद्दी छोड़ और ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो जैसे नारे लगाए। हाथों में तख्तियां और कांग्रेस के झंडे लिए प्रदर्शनकारियों ने अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला और महानगर अध्यक्ष मुकेश यादव ने कहा कि यह अभियान लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए व्यापक जनसंघर्ष है। ब्यूरो