नोएडा। सेक्टर-6 स्थित एनईए के सभागार में माय होम इंडिया संगठन की ओर से वीर सावरकर जयंती महोत्सव-2026 के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिष्ट अतिथि प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री जसवंत सिंह सैनी ने कहा कि औद्योगिक नगरी नोएडा में वीर सावरकर जैसे महापुरुष की जयंती कार्यक्रम आयोजित करना एक अच्छा संकेत है। उन्होंने कहा कि सावरकर का जीवन आज भी युवाओं और समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है। मुख्य वक्ता सुरेश चव्हाणके ने सावरकर के विचारों की प्रासंगिकता और राष्ट्रहित में उनके योगदान पर अपने विचार व्यक्त किए। भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय सचिव और माय होम इंडिया के संस्थापक सुनील देवधर ने हिंदू समाज का आत्मबोध जगाने के लिए सावरकर ने अभूतपूर्व कार्य किए। ब्यूरो