फोटो
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेनो वेस्ट स्थित प्रॉमिनेंस वर्ल्ड स्कूल में तीसरी केकेएसएफ ओपन रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में सौरभ स्केटिंग क्लब के तीन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। बालक व बालिका वर्ग में अंडर-6 क्वाड स्पर्धा में रिशिता व अंडर-6 टॉय इनलाइन में हृदयांश ने स्वर्ण पदक व टॉय इनलाइन में ही अन्वित ने रजत पदक हासिल किए। इसमें लगभग 250 खिलाड़ियों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि जिला ओलंपिक संघ के संयुक्त सचिव जफर खान ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।