नोएडा। सतनारायण गोयल एक बार फिर सेक्टर-55 आरडब्ल्यूए अध्यक्ष चुने गए हैं। रविवार को चुनाव अधिकारियों में राजीव अग्रवाल, सुधीर श्रीवास्तव, राजेंद्र शर्मा ने विजेता टीम की घोषणा की। चुनाव में सतनारायण गोयल की टीम और गजेंद्र बैसला की टीम के बीच मुकाबला हुआ था। सतनारायण गोयल दो वर्षों से आरडब्ल्यूए अध्यक्ष हैं। चुनाव में महासचिव पर पर नीरज शर्मा, कोषाध्यक्ष पद पर राकेश शर्मा, उपाध्यक्ष पद पर राजरानी अग्रवाल, सुदेश खोखर, आंतरिक लेखा परीक्षक पद पर विद्या रावत, संयुक्त सचिव पद पर दिनेश पाठक विजेता घोषित किया गया। ब्यूरो