नोएडा। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठन सृजन अभियान के तहत नोएडा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सतेन्द्र शर्मा को गाजियाबाद जिले का सह-पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। उन्हें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक और हरियाणा के पूर्व सांसद अशोक तंवर के साथ यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने शनिवार को नियुक्ति की सूची जारी की। सेक्टर-5 हरौला निवासी सतेन्द्र शर्मा की नियुक्ति से नोएडा और गाजियाबाद के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह है। शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वह पूरी निष्ठा से संगठन को मजबूत करने और जनहित के मुद्दों को गांव-गांव व बूथ स्तर तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे। ब्यूरो