ग्रेटर नोएडा (संवाद)। गौतमबुद्ध नगर में सैटेलाइट के माध्यम से पराली जलाने के 13 मामले चिह्नित किए गए हैं। इनकी जांच के लिए कृषि और राजस्व विभाग की संयुक्त टीमें गठित कर मौके पर भेजी गईं। जांच के दौरान केवल एक स्थान पर पराली जलाए जाने की पुष्टि हुई। जिले के जेवर, दादरी और बिसरख ब्लॉक के विभिन्न स्थानों पर सैटेलाइट से पराली जलाने की घटनाएं चिह्नित की गई थीं। संबंधित तहसीलों के राजस्व और कृषि विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीमें बनाकर जांच कराई गई। मुख्य विकास अधिकारी भालचंद्र त्रिपाठी ने बताया कि केवल एक स्थान पर पराली जलाने की पुष्टि हुई है।