फोटो
ग्रेटर नोएडा। 37वीं नॉर्थ जोन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2026 में जिले के दो खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक हासिल किए। कनिष्का टोंगर ने जैवलिन थ्रो में स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि रितेश कुमार ने हेप्टाथलॉन में कांस्य पदक जीता। कनिष्का टोंगर ने जैवलिन थ्रो में 43.02 मीटर भाला फेंककर पहला स्थान हासिल किया और स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं, रितेश कुमार ने हेप्टाथलॉन में बेहतर प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया और कांस्य पदक जीता। ब्यूरो