ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सेक्टर डेल्टा दो स्थित बेंथनी कॉन्वेंट स्कूल की कक्षा 10वीं की छात्रा सारा सिंह ने द्वितीय मिनी जूनियर अंडर-17 बालक एवं बालिका नॉर्थ जोन रोल बॉल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है। देहरादून के परेड ग्राउंड में 29 से 31 अगस्त 2026 तक आयोजित प्रतियोगिता में नॉर्थ जोन के विभिन्न राज्यों के खिलाड़ी शामिल हुए थे। सारा की इस उपलब्धि पर स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ. शिल्पा मेरी ने कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल और अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में प्रतिभा निखारने के लिए लगातार प्रोत्साहित करता है।