करनाल। हरियाणा ग्रामीण विकास संस्थान में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 127वें मासिक रेडियो कार्यक्रम को सामूहिक रूप से सुना गया। इस मौके पर संस्थान निदेशक डॉ. चौहान ने कहा कि देववाणी संस्कृत केवल धर्म और अध्यात्म की नहीं, अपितु भारतीय ज्ञान-विज्ञान की भाषा भी है। आज देश और दुनिया में संस्कृत के प्रति नई रुचि जग रही है और भारतीय युवा भी इस दिशा में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। संस्थान निदेशक डॉ. चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के इस अंक में ऐसे युवा कंटेंट क्रिएटर्स का उल्लेख कर उनका उत्साह बढ़ाया है, जो संस्कृत भाषा के प्रचार-प्रसार में आधुनिक माध्यमों का उपयोग कर रहे हैं। संवाद