नोएडा (संवाद)। सेक्टर-68 में स्थित संस्कार अध्ययन केंद्र में अंतर्विद्यालय सरिता मिश्रा मेमोरियल रोलिंग ट्रॉफी के अंतर्गत निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में 10 विद्यालयों के 73 विद्यार्थी शामिल हुए। निबंध प्रतियोगिता के बाद 40 विद्यार्थियों को भाषण के लिए चयनित किया गया। दोनों वर्गों में निष्पक्ष मूल्यांकन के बाद विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। सर्वश्रेष्ठ समग्र प्रदर्शन के आधार पर ट्रॉफी संस्कार अध्ययन केंद्र, सरफाबाद को मिली। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आईएएस पीके मिश्रा रहे।