ग्रेटर नोएडा (संवाद)। बीटा-2 स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर में जैन महिला मंडल की ओर से आयोजित संस्कार शाला समर कैंप 2026 का रविवार को समापन समारोह आयोजित किया गया। 24 से 31 मई तक चले शिविर में 5 से 15 वर्ष आयु वर्ग के 50 से अधिक बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर के दौरान बच्चों को संस्कार, नैतिक मूल्य, योग, ध्यान, कला और विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया। समापन समारोह में बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। जैन महिला मंडल की अध्यक्ष ममता जैन और जैन समाज के अध्यक्ष अंकुर जैन ने कहा कि ऐसे शिविर बच्चों के व्यक्तित्व विकास और उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।