यमुना सिटी (संवाद)। जेवर के श्री दाऊजी मंदिर में मंगलवार को श्री खाटू श्याम संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर समिति और श्रद्धालुओं में उत्साह है। समिति ने बताया कि आयोजन में क्षेत्र और कानपुर से आने वाले गायक अपनी भजन प्रस्तुतियों के माध्यम से बाबा श्याम की महिमा का बखान करेंगे। संकीर्तन के दौरान मंदिर परिसर में भक्ति और संगीत का माहौल रहेगा।