फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: हनुमान मंदिर गए संजय, राजघाट में राष्ट्रपिता को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराने का कार्य करेंगे कार्यकर्ता
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। जमानत मिलने के बाद राज्यसभा सांसद संजय सिंह राजनीतिक तौर पर सक्रिय हो गए हैं। उन्होंने बृहस्पतिवार को पत्नी के साथ कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर में पूजा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि हनुमान के आशीर्वाद से उन्हें जमानत मिल गई। उन्होंने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के जल्द जेल से बाहर आने के लिए प्रार्थना की। इसके अलावा उन्होंने राजघाट जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को भी श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद वे जेल में बंद सत्येंद्र जैन के परिवार से मिले। मीडिया से संजय सिंह ने कहा कि आप कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है जो लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराने का कार्य करेगा। पार्टी प्रमुख केजरीवाल के निर्देश के तहत काम किया जाएगा। भाजपा पर लोकतंत्र की हत्या करने और तानाशाही पार्टी का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि आप नेता व कार्यकर्ता भाजपा के खिलाफ लड़ेंगे। लोकसभा चुनाव में गठबंधन के उम्मीदवारों को जिताने के लिए पूरी मेहनत की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें