फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजय सिंह की गिरफ्तारी राजनीति से प्रेरित : राकेश टिकैत

विज्ञापन
विज्ञापन
संजय सिंह के परिजनों से मिले भकियू के प्रवक्ता
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। जेल में बंद राज्यसभा सांसद संजय सिंह के परिजनों से शनिवार को भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने संजय सिंह की गिरफ्तारी को राजनीति से प्रेरित करार दिया। उन्होंने कहा कि अदाणी के भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने के कारण मोदी सरकार ने फर्जी मामले में संजय सिंह को गिरफ्तार किया है। संसद में देश की आवाज उठाने वाले संजय सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ पूरा देश एकजुट है। इस लड़ाई में हम उनके साथ हैं। जो भी भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के खिलाफ बात करेगा उसके पास केवल दो विकल्प बचे हैं या तो वो भाजपा में शामिल हो जाए या फिर जेल जाने के लिए तैयार हो जाए। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें