संजना को सम्मानित करते अधिकारी- स्रोत- आयोजक
विकासखंड के कोठार गांव की संजना का जापान में स्वास्थ्य क्षेत्र की कंपनी में चयन हुआ है। संजना ने प्रधानमंत्री कौशल योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त किया था। बुधवार को राजकीय इंटर कॉलेज दिउली में संजना को सम्मानपत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। राइंका दिउली के प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ. नंद किशोर गौड़ ने उन्हें सम्मानपत्र और स्मृति चिह्न भेंट किए। इस अवसर पर ग्राम पंचायत विकास अधिकारी दीपक नेगी आदि उपस्थित रहे।