फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सफाई व्यवस्था बदहाल, ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
जेवर के लौदाना गांव में ग्रामीण सफाई व्यवस्था ठीक नहीं होने के कारण परेशान है।
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

यमुना सिटी। जेवर के लौदाना गांव में सफाई व्यवस्था ठीक नहीं होने से ग्रामीण परेशान हैं। गांव की कई गलियों में कीचड़ और कूड़ा जमा है। ग्रामीणों का आरोप है कि सफाईकर्मी नियमित और ठीक से सफाई नहीं करते हैं, जिससे उन्हें खुद गलियों की सफाई करनी पड़ती है। स्थानीय निवासी पुरुषोत्तम, सुनील और विजय कुमार ने बताया कि कई गलियां बिना बारिश के ही कीचड़ से भरी हैं। उनका आरोप है कि सफाईकर्मी नालियां साफ करने के बाद सिल्ट को सड़क किनारे छोड़कर चले जाते हैं। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। ग्रामीणों ने गांव में नियमित सफाई कराने और नालियों से निकली सिल्ट को तुरंत हटाने की मांग की है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें