जानकीपुरम दुर्गा पंडाल में हुई संधि पूजा
लखनऊ। जानकीपुरम स्थित विश्व के सबसे बड़े दुर्गा पूजा पंडाल में मंगलवार को संधि पूजा का भव्य आयोजन किया गया। उत्सव समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा बिष्ट समेत कई प्रमुख लोग भी दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे। समिति के महामंत्री राकेश पांडेय ने बताया कि संधि पूजा में 108 कमल के फूल मां को अर्पित किए गए। इस दौरान 24 मिनट अष्टमी और 24 मिनट नवमी की पूजा की गई।