नोएडा। सेक्टर-48 स्थित आरडब्ल्यूए-बीसीडी की कार्यकारिणी समिति की चुनाव प्रक्रिया पूरी हो गई है। चुनाव अधिकारी ने जारी सूचना के अनुसार विभिन्न पदों के लिए प्राप्त नामांकन पत्रों की जांच के बाद सभी को वैध पाया। हर पद एक-एक नामांकन प्राप्त हुआ था। सभी उम्मीदवारों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है। नवनिर्वाचित महासचिव पवन गोयल ने बताया कि आरडब्ल्यूए बीसीडी के अध्यक्ष संदीप कुमार जिंदल बने हैं। उपाध्यक्ष पद सीके गर्ग, सचिव पद पर प्रेम शर्मा, संयुक्त सचिव पद के लिए राजेश कुमार अग्रवाल, कपिल शर्मा और पवन गोयल निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी समीर कथूरिया को सौंपी गई है। ब्यूरो