फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: हल्दी, हींग और धनिया पाउडर के नमूने जांच को लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा अधिकारी विजय बहादुर पटेल एवं रविंद्र नाथ वर्मा की टीम ने शुक्रवार को दनकौर स्थित अंजना मिल से खुली और पैक्ड हल्दी पाउडर का एक-एक नमूना भरा। वहीं खाद्य सुरक्षा अधिकारी रितु सक्सेना ने सेक्टर-63 स्थित राकेश मसाले प्रतिष्ठान से खुली और पैक्ड हींग के नमूने लिए। इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुकेश कुमार ने साइट-सी सूरजपुर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित ब्रह्म अर्पण ऑर्गेनिक्स प्राइवेट लिमिटेड से खुली और पैक्ड हल्दी के नमूने एकत्र किए। वहीं खाद्य सुरक्षा अधिकारी एसके पाण्डेय एवं ओपी सिंह की टीम ने धूम मानिकपुर दादरी स्थित धमीजा ग्राइंडर से खुली और पैक्ड हींग के नमूने लिए। इसके अलावा आरएसके फूड्स एंड स्पाइसेस प्राइवेट लिमिटेड से खुला एवं पैक्ड धनिया पाउडर का एक-एक नमूना भी संग्रहित किया गया। अभियान के दौरान कुल 10 नमूने लिए गए हैं। जिन्हें गुणवत्ता एवं शुद्धता की जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें