ग्रेटर नोएडा। दादरी के डिसेन्ट पब्लिक स्कूल में नॉलेज शेयरिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों ने शैक्षणिक नवाचार के तहत प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। बेस्ट प्रैक्टिसेज और शैक्षणिक नवाचार के तौर पर समीक्षा सिंह पहले, शारदा देवी दूसरे और रोली वर्मा तीसरे स्थान पर रहे। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी (दादरी) चंद्र भूषण प्रसाद, एआरपी नेहा कुशवाहा आदि मौजूद रहे। ब्यूरो