नोएडा (संवाद)। सेक्टर-61 स्थित रॉयल गार्डेन मैदान में खेले गए क्रिकेट मुकाबले में सैफरॉन फाइटर्स ने हिंदु शौर्य टीम को 35 रन से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सैफरॉन फाइटर्स की टीम ने 80 रन बनाए। टीम की ओर से जितेंद्र ने 25 और अनंत ने 14 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हिंदु शौर्य की टीम सैफरॉन फाइटर्स की गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सकी और 45 रन पर ही सिमट गई। अतुल कनौजिया को मैन ऑफ द मैच चुना गया।