फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफदरजंग अस्पताल : गुर्दा रोगियों के लिए अब छह दिन ओपीडी

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली।
विज्ञापन

केंद्र सरकार के सफदरजंग अस्पताल में उपचार करवाने आ रहे गुर्दा रोग के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इसे देखते हुए ओपीडी की संख्या तीन दिन से बढ़ाकर छह दिन कर दी गई है। अब मरीज सोमवार से शनिवार तक उपचार करवा सकते हैं। हालांकि, मरीजों का कहना है कि डॉक्टरों की संख्या भी बढ़ानी चाहिए। अस्पताल में दिल्ली के अलावा उत्तर भारत से बड़ी संख्या में मरीज आते हैं। कोरोना के बाद से मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। नेफ्रोलॉजी विभाग के विभाग प्रमुख डॉ. हिमांशु वर्मा ने बताया की अस्पताल आ रहे गुर्दा मरीजों की संख्या बढ़ी है। जिन मरीजों में मधुमेह व मोटापा अनियंत्रित और दिल के मरीज हैं, उन्हें यह समस्या सामने ज्यादा होती है। परिवार में किसी को पहले से संबंधित रोग रहा हैं तो अन्य में भी संभावना ज्यादा रहती है। इसके अलावा कुछ अन्य भी कारण हैं। यदि किसी व्यक्ति के शरीर में सूजन हो, पेशाब की मात्रा कम हो जाए, खून की कमी हो जाए, ज्यादा वजन कम होने लगे तो सचेत हो जाना चाहिए। 35 साल के बाद साल में एक बार किडनी (केएफटी) की जांच जरूर करवा लेनी चाहिए। यदि किसी मरीज में कोई लक्षण होंगे तो वह जल्द में पकड़ में आ सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें